न्यूज़भारतहेडलाइंस

बक्सर में जमकर गरजे पीएम मोदी, बोले- आप परिवार के बीच जाकर कहना मोदी आए थे, उन्होंने जय श्री राम कहा है

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम डेढ़ बजे काराकाट में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और तीन बजे बक्सर में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सभा करेंगे। इन तीनों जगहों पर एनडीए ने पीएम की जनसभा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है।

 

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि बक्सर से भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। आपका हर एक वोट मोदी के खाते में जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक मतदान कर सारे रिकॉर्ड को ध्वसत कर दें। पीएम ने जनता से कहा कि आप परिवार के बीच जाकर कहना कि मोदी आए थे और उन्होंने जय श्री राम कहा है। पीएम ने कहा कि हर गांव में देवस्थलों में जाकर मोदी की तरफ से मत्था टेकें और विकसित भारत के लिए आशीष मांगे।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि उन्हें वोट सीएए को रद्द करने के लिए वोट चाहिए। कश्मीर से 370 को वापस लाना चाहते हैं। यह लोग तुष्टिकरण के नाम पर आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के सारे दल मिलकर एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण हमेशा खत्म कर देना चाहते हैं। कर्नाटक में रातों-रात आरक्षण अपने वोट बैंक को दे दिया। बंगाल में मुसलमानों की 70 जातियों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया। यह लोग बाबा साहेब की पीठ पर छुरा क्यों भोंक रहे हो। इन्हें एक जून को जवाब देना है। बिहार अब विकास के रास्ते से हटने वाला नहीं है। हमारे बिहार ने कई सालों तक जंगलराज का आतंक देखा है। कौन भूल सकता है कि शाम तक बच्चा घर न आए तो मां परेशान हो जाती थी। अपहरण, लूट और हत्या के खौफ में कितनी पीढ़ियां गुजर गईं। आज यह लोग आपका वोट फिर से मांग रहे हैं ताकि बिहार में जंगलराज ला सके।

पीएम मोदी बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले हर यज्ञ में विघ्न डालने वाले लोग हैं। यह लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए। यह चुनाव सांसद के साथ पीएम चुनने के लिए है। आपने 10 साल तक अपने मोदी को जांचा और परखा है। आपको मोदी का काम और नीयत भी पता है। लोग पूछते हैं इंडी गठबंधन में प्रधानमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझ रही है। वह शहजादे को ही अपना वारिस मानते हैं। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनेंगे। भ्रष्टाचार इनके संस्कारों में इतना घुस चुका है कि यह लोग देश को भी लूटना चाहते हैं।

 

पीएम मोदी बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी भाषा में बक्सर के लोगों को प्रणाम किया। कहा कि अब साफ दिख रहा है कि सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत और अमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी भी शुरू कर दी है। यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया होगा। कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 के 80 सीटें इंडी गठबंधन के लोग जीत रहे हैं। यूपी के शहजादे भाषण में यह बात बोल रहे थे। बार-बार साइकिल पंचर होने का सदमा लग गया या फिर कांग्रेस के शहजादे की संगत में आ गए। उन्हें ऐसी संगत से बचना चाहिए। 2024 के चुनाव में वैसे ही इनकी गपोड़बाजी खुल जाने वाली है, जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव में हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को बिहार में मनेर के लड्डू बटेंगे।

गिरिराज सिंह बोले
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के प्रत्याशी गिरिराज सिंह कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी जी को जाएगा। विकसित भारत के निर्माण के लिए जाएगा। इसलिए विकसित भारत के लिए अपना मत कमल निशान पर दें।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद वाले सामाजिक न्याय का मुखौटा पहने हुए हैं। अपने वोट बैंक के लिए यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी अपनी हर गारंटी पूरी करेगा। उन्होंने कहा कि काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा, सासाराम से उमेश राम और आरा से आरके सिंह को वोट देंगे तो वह मेरे खाते में आएगा।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार सामाजिक न्याय की भूमि है। मुझे गर्व है कि अगर किसी ने सामाजिक न्याय की रक्षा की तो वह भाजपा और एनडीए ने की है। हमने पहले टर्म में ही एक दलित को देश का राष्ट्रपति बनाया। दूसरी बार अवसर मिला तो एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठाया। हमने पिछड़ा वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मैं आपके बीच पैदा हुआ हूं। इसके विपरीत आज इंडी गठबंधन वाले इंडी गठबंधन वाले एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनने की बहुत बड़ी साजिश रच रहे हैं। एक ही झटके में उनका आरक्षण खत्म कर दिया। एक खास धर्म के लोगों को ओबीसी बना दिया। इंडी गठबंधन वालों ने तय कर लिया है कि अगर वह दिल्ली पहुंचेंगे तो एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर अपने खास वोट बैंक को दे देंगे। यह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि राजद में हिम्मत नहीं कि बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक शब्द भी कह पाए। इंडी गठबंधन के एक साथी डीएमके के नेता ने बिहारियों को लिए भद्दी-भद्दी गालियां बोली। तेलंगाना में बिहारियों का अपमान किया गया। बंगाल में ममता बनर्जी अपमान करती हैं। लेकिन, राजद को आपके स्वाभिमान और प्रतिष्ठा की चिंता नहीं है। इनलोगों ने एक शब्द नहीं बोला। इन्हें सिर्फ वोट बैंक की चिंता है। पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आया। वह गुंडे, लुटेरे, हत्यारे छिपे हुए हैं। वह मौके की तलाश है। अगर गलती से भी इंडी गठबंधन मजबूत हुआ तो वह बाहर निकल आएंगे और आपका भविष्य फिर से तबाह कर देंगे।

पीएम मोदी बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी डरता नहीं है। जिसने चोरी की और गरीबों को लूटा, वह कितना बड़ा शहंशाह हो, उसे जेल जाना ही होगा। अगर कोई लूट करता और आपके हक का छीन लेता है तो उसे जेल जाना चाहिए या नहीं।गुनाह किया तो जेल जाना ही चाहिए। बिहार के लोगों को मैं एक और गारंटी दे रहा हूं, जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, वह कान खोलकर सुन लें, उनके जेल जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हेलीकॉप्टर में चक्कर मारने का समय पूरा होते ही वह जेल चले जाएंगे। बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार छोड़ेगी नहीं। यह मोदी की गारंटी है। यह इंडी गठबंधन वाले अपने राजनीति स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग बिहार और बिहारियों के अपमान के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाते हैं।

पीएम मोदी बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने भोजपुर भाषा में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस बार वोट डालकर प्रधानमंत्री भी पक्का कर लेंगे। चार जून की शाम होते-होते बिहार में एक और काम होगा। राजद वाले कहेंगे के कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी। कांग्रेस का शाही परिवार हार का ठिकरा खरगे जी के सिर पर फोड़ कर छुट्टियां मनाने विदेश चला जाएगा। कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन को देश बार-बार खारिज कर चुका है। नकार चुका है। इनके पास विजन नहीं है। इनके पास हौसला का नामों-निशान नहीं है। इनके पास हताशा ही भरी पड़ी है। इनके पास नीति नहीं है। निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। वर्षों तक इनकी राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चलती रही है। लेकिन, मोदी ने इस डर के गुब्बारे को फोड़ दिया है। अब मोदी इनके डर को भी डरा रहा है। यह इंडी गठबंधन वाले देश को डराते थे। 70 साल तक देश को डराते रहे। कहते थे अयोध्या में अगर राम मंदिर बना तो देश में खून की नदियां बहेगी। आज रामलला मंदिर में विराजमान हुए तो क्या खून की नदियां बही क्या?

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *