न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लाड़ली बहनों के हाथ में रहेगी पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान, सुबह 11 बजे पहुंचेंगे भोपाल, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की डेढ़ हजार महिलाओं की बैठक हुई। इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया

सीएम बोले:बहनों के सिंदूर उजाड़ने का बदला लिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि- पहलगाम में आतंकवादियों ने पति को गोली मारने के बाद हमारी बहन से कहा कि मोदी को बता देना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहन के सुहाग का बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने दुश्मन को घर में घुसकर मारा। प्रधानमंत्री मोदी जी सुबह 11 बजे बहनों के सम्मेलन को भोपाल में संबोधित करेंगे।

बहू बनकर आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं देवी अहिल्याबाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि- देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होल्कर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा उन्होंने अपने कार्यों से ही कर सकी हैं। अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोंद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है।CM ने कहा- देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाईं। देवी अहिल्याबाई ने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया। महेश्वर साड़ी का निर्माण शुरू कराकर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। पीएम मोदी भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

पीएम का भोपाल आना हमारा सौभाग्य
सीएम ने कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें भी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर की धर्म, न्यायप्रियता से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से मध्यप्रदेश की बेटी और बहू के रूप में अतुलनीय कार्य किया है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *