दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने निकाली ट्रंप के टैरिफ बम की हवा, अमेरिका को मंच से दिया मैसेज, देशवासियों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं का कल्याण सरकार की “सर्वोच्च प्राथमिकता” है। साथ ही कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 7 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है।

अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी से पैदा हुई उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की पुष्टि करते हुए कहा कि देश को अपने आर्थिक हितों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और ‘स्वदेशी’ उत्पादों को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक रैली के दौरान कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का माहौल है। सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सतर्क रहना होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की
इस सप्ताह की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि रूसी तेल खरीदने पर भारत को अतिरिक्त टैरिफ दंड का भी सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यह दावा किए जाने के बाद कि भारत ने संभवतः रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को स्पष्ट किया कि रूस से तेल आयात पर ऐसी कोई रोक नहीं है। सूत्रों के अनुसार, भारत की ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हितों और बाजार की ताकतों से प्रेरित है। हमारे पास भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रूसी आयात रोकने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *