न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

सन ऑफ सरदार 2 या धड़क 2.? किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी, आ गया पहले दिन का कलेक्शन

खबर इंडिया की।Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Day 1 Box Office Collection: शुक्रवार को फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ ऐसे समय रिलीज हुई है, जब ‘सैयारा’ का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है. धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रही हैं तो वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिखाई दी है. इस बीच दोनों ही फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. जानिए कमाई के मामले में किसने बाजी मारी है.

कितना रहा ‘सन ऑफ सरदार 2’ का कलेक्शन?
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने भारत में पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार’ के पहले पार्ट ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी.

जानिए- कितना रहा ‘धड़क 2’ का कलेक्शन?
वहीं एक तरफ जहां लोगों के दिलों से फिल्म ‘सैयारा’ का असर खत्म नहीं हुआ था कि दूसरी तरफ सिद्धांत और तृप्ति की रोमांटिक फिल्म रिलीज हो गई. धड़क 2 में प्यार, इमोशंस और ड्रामा सबकुछ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को भारत में 3.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है. यानी अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से क्लैश का खामियाजा धड़क 2 को भुगतना पड़ा है. इस फिल्म का डायरेक्शन शाजिया इकबाल ने किया है.

जानें-‘सैयारा’ का कितना रहा कलेक्शन?
एक तरफ ‘धड़क 2’ चाहे अजय की फिल्म को तगड़ी टक्कर न दे पाए, लेकिन फिल्म सैयारा ने दोनों ही फिल्म को जबरदस्त टक्कर दी है. इस फिल्म का असर अभी कम नहीं हुआ है. फिल्म ने अपने 15वें दिन 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह फिल्म 300 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं आज शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है. कुल मिलाकर अजय देवगन की फिल्म का असली मुकाबला अब ‘सैयारा’ से ही है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *