न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज असम-त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सभा से पहले ही लोगों में दिख रहा भारी क्रेज

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 अप्रैल) को असम और त्रिपुरा दौरे पर हैं। वे पहले असम के बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के नलबाड़ी में सुबह 11 बजे चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। बारपेटा से असम गण परिषद (AGP) के फणी भूषण चौधरी NDA की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी करेंगे रैली को संबोधित
बारपेटा ​​​​​​के बाद मोदी त्रिपुरा के अगरतला जाएंगे। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में मोदी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार (16 अप्रैव) देर शाम गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने वहां रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन किया। वे रात में गुवाहाटी में ही रुके थे।

असम की 14 सीटों पर होगी 3 फेज में वोटिंग
देश के 543 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में चुनाव होने वाले हैं। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। असम की 14 सीटों के लिए शुरुआती 3 फेज में चुनाव होंगे। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होने वाली है।

भाजपा असम में असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में हैं। AGP बारपेटा और UPPL कोकराझार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा बाकी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है।

BJP ने 2019 में त्रिपुरा की दोनों सीटों को जीता
त्रिपुरा में दो लोकसभा सीटें हैं- त्रिपुरा ईस्ट और त्रिपुरा वेस्ट। त्रिपुरा वेस्ट के लिए 19 अप्रैल और त्रिपुरा ईस्ट में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की दोनों सीटें जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में सीपीआई (एम) दोनों सीटें जीती थी।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *