उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेआज मोतिहारी और महाराजगंज लोकसभा सीट पर चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होने इंडी गठबंधन और उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। आरजेडी का नाम लिए बिना कहा कि जंगलराज वालों ने बिहार को सिर्फ कट्टा, बारुद और माफिया दिए हैं। ये लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लेते हैं। ऐसे लोग युवाओं का क्या भला करेंगे। इंडी गठबंधन वालों ने आरक्षण के नाम पर झूठ बोलने का अभियान चलाया है। अगर बाबा अंबेडकर नही होते तो आपको आरक्षण नहीं मिलता। कांग्रेस के जितने प्रधानमंत्री हुए सबने आरक्षण क विरोध किया। इंडी गठबंधन घोटालेबाजों का कुनबा है। और तीन बुराईयां सभी इनके सभी दलों में समान हैं। ये सभी घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी हैं। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 47 दिनों के भीतर सातवीं बार बिहार के दौरे पर आए थे। इससे पहले दूसरी बार उन्होने पटना मे ंरात्रि विश्राम किया। सोमवार को पटना पहुंचकर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका जोश बढ़ाया साथ ही कई सुझाव भी दिए। आपको बता दें अबतक पांचवे चरण का मतदान हो गया है। और सिर्फ दो चरण की वोटिंग बाकी है। इससे पहले कल रात प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत की। फिर लगभग घंटेभर पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। घर-परिवार का हाल पूछा। सबों को सही तरीके से भोजन करने की नसीहत दी।
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाल-पोस रहा है। आपने कांग्रेस को यहां से साफ कर दिया। इसलिए ये लोग आपसे बदला ले रहे हैं। भगवान राम का विरोध करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर बना आपका गौरव बढ़ा। रामलला को अपना घर मिल गया। लेकिन आरजेडी-कांग्रेस वाले दुखी हैं। इंडी महागठबंधन को साफ करने की जिम्मेदारी आपकी है। आरजेडी-कांग्रेस ने इस देश को पीछे ले जाने का खेल खेला है। ये खुद लाखों करोड़ के मालिक हो गए। जनता रोटी-कपड़ा के लिए मोहताज हो गई। इंडी अलायंस घोटालों का अता-पता है। इनके मंच पर 20 लाख के घोटालेबाज साथ बैठते हैं। इनमें तीन बुराईयां साफ नजर आती हैं। इंडी अलायंस, वाले शत प्रतिशत सांप्रदायिक हैं, शत प्रतिशत जातिवादी है, शत प्रतिशत परिवारवादी हैं। ये वो लोग हैं जिनकी सरकारों में देश सांप्रदायिकता की आग में जले, जातिओं का हक मारा है। ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, देश को आगे नहीं ले जा सकते हैं।
पीएम मोदी बोले
इंडी गठबंधन के पंजाब में एक नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में न घर खरीदने देना चाहिए, न बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए। बिहार के लोगों के लिए इतनी नफरत इन लोगों के दिल-दिमाग में भरी पड़ी है। और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी साध रही है। वहीं आरजेडी उसी कांग्रेस के साथ है। और कान में रूई ठूंस ली है। बिहार की मान मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन के लिए कोई मायने नहीं रखता
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि देश में केंद्र को एक बार फिर से मजबूत सरकार चाहिए। जैसे-जैसे 4 जून करीब आ रहा है। वैसे-वैसे मोदी के लिए इंडी गठबंधन की गालियां बढ़ती जा रही हैं। इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा कि देश की जनता मोदी को अगले 5 साल के लिए फिर से चुनने जा रही है। जिन्होने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों क जीवन बर्बाद किया। जो आतंक और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनकी आंखों में मोदी खटकता है। लेकिन मैं जनता की सेवा में जुटा रहूंगा। मैं दिल से सेवा करता हूं। इसलिए जनता से मेरा दिल का रिश्ता है। हर दिल में आज मोदी है।
जनता ही मेरी विरासत और मेरा वारिस है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने महाराजगंज की रैली में कहा कि मुझे आपके बच्चों को लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है। हर मां-बाप चाहता है कि उसके जाने के बाद बच्चों के लिए विरासत छोड़ कर जाएं। लेकिन मोदी ऐसा इंसान है जिसके पास कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए, मेरी जनता ही मेरी विरासत और वारिस है।
पीएम मोदी महाराजगंज पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच गए हैं।जहां बीजेपी के तमाम नेता उनको सम्मानित कर रहे हैं।
कांग्रेसवाले आपका आरक्षण वोट जेहाद वालों को देना चाहते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के जितने भी प्रधानमंत्री हुए सबने आरक्षण रोकने का काम किया। ओबीसी, एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर वोट जेहाद करने वालों को देना चाहते हैं।
इंडी गठबंधनवालों तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों ये बताओ तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है, जो नौकरी के बदले जमीन लिखवा लें वो क्या युवा के बारे में सोच सकते हैं। इनके जंगलराज में माफिया और बारूद की फला-फूला है। आज सुशील मोदी हमारे बीच नहीं है। लेकिन जंगलराज को खत्म करने वालों के नाम में सुशील मोदी और नीतीश कुमार का नाम गिना जाएगा। बिहार ने पलायन झेला है। लेकिन अब एनडीए सरकार के राज में पलायन रुक रहा है।
पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी अलायंस वाले मोदी की योजनाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इन लोगों ने हिन्दुस्तान देखा ही नहीं है। मैं देश के तमाम शहरों में रात्रि विश्राम करके आया हू, कोना-कोना छाना है। गरीब के घर का चूल्हा कभी बुझने नहीं दूंगा। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता रहेगा। ये कहते हैं कि मोदी गरीब मां को पक्के घर क्यों दे रहा है। मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहे हैं। लेकिन मैं जानता हूं गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार में जब कोई मां-बहन बीमार हो जाती है. तो वो अपनी बीमारी छिपाती है। कहीं डॉक्टर के पास जाऊं और खर्चा बड़ा हो जाए, बच्चों पर कर्ज आ जाए। तो वो बीमारी छिपाती है। बीमारी में दर्द सहती हैं, परिवार को बताती नहीं हैं। मोदी हर मां की उस पीड़ा को जानता है। मोदी हर मां की भावना को समझता है। इसलिए मैंने ये तय किया कि अब देश की मां-बहन को सिर झुकाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल के बिल की चिंता नहीं करो। तुम्हारा एक बेटा दिल्ली में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च ये बेटा उठाएगा।
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 60 सालों में इन लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए। स्विस बैंक में अकाउंट खोल लिए, आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था। लेकिन इनके बच्चे विदेश में पढ़ते थे। गरीब परेशानी में था, मुश्किल में था। लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पढ़ता। गरीब की पूछ तब शुरू हुई जब गरीब का एक बेटा आपका सेवा में खपने लगा। बीते 10 साल में मोदी का बहुत सारा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में निकला। जो काम बीते 10 सालों में हुआ है। वो अगले 5 साल में होगा। ये मोदी की गारंटी है। और इसलिए केंद्र में मुझे बहुत मजबूत सरकार चाहिए। वो भी आपके सपनों को पूरा करने के लिए चाहिए। और इसलिए मैं आज बापू की जन्मभूमि और कर्मभूमि में आपसे आशीर्वाद मांगने या हूं।
पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के पहले दिन ही बापू को पूरी तरह छोड़ दिया। बापू के विचारों को छोड़ दिया, विचारों और आदर्शों को छोड़ दिया। और अपना सारा ध्यान सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने पर लगा दिया। कांग्रेस और उनसे साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। और जब एक गरीब मां के बेटे को सेवा का अवसर मिला तो 60-70 साल बाद जब मोदी आया, तब घर-घर शौचालय पहुंचा। मैं गरीब मां का बेटा हूं। मुझे पता है कि गरीब परिवारों की महिलाओं को शौचालय नहीं होने से कैसे-कैसे दिन काटने पड़े। या तो सूर्योदय पहले जाओ या फिर सूर्य अस्त का इंतजार करो।
पीएम मोदी मोतिहारी में करेंगे चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए मोतिहारी पहुंच गए हैं। और थोड़ी देर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
पार्टी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दी नसीहत
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि खुद को तनावमुक्त रखें। दिन में एक बार खुलकर हंसने और सही तरीके से भोजन करने की भी नसीहत दी है। पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय आए प्रधानमंत्री ने सोमवार शाम चुनाव प्रबंधन समिति के 119 सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री राजभवन पहुंचे और वहीं रात्रि विश्राम किया।
दिवंगत सुशील मोदी को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि
सोमवार की रात पटना पहुंचने के बाद पीएम मोदी दिवंगत सुशील मोदी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे इस दौरन उन्होने सुशील मोदी की पत्नी जेसी मोदी सहित परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
पटना के ईको पार्क में पीएम मोदी ने किया योग, थोड़ी देर में मोतिहारी के लिए रवाना होंगे
पीएम मोदी आज बिहार में दो चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली सभा सीवान जिले के गोरियाकोठी में होगी। यह महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। महाराजगंज से भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तो सीवान से जदयू के विजयालक्ष्मी देवी उम्मीदवार हैं। पीएम की दूसरी सभा मोतिहारी में है जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह उम्मीदवार हैं।














