न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

किस कार से सफर करते हैं पीएम मोदी, सुरक्षा में ये हाई-टेक कारें, कीमत और फीचर्स सुन रह जाएंगे दंग

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Car Collection: पीएम मोदी जिन कारों में सफर करते हैं, उन गाड़ियों को दुनिया की सबसे सेफ माना जाता है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के कार कलेक्शन में कौन-कौन सी खास गाड़ियां शामिल हैं.

किस कार में घूमते हैं पीएम मोदी?
PM Narendra Modi Car: भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. लोग अक्सर ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि- प्रधानमंत्री मोदी किस कार से सफर करते हैं और PM की कार बाकी गाड़ियों से किस तरह अलग होती है. आइए जानते हैं पीएम मोदी की सुरक्षा में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं.दरअसल, आम कारों की बजाय उनके लिए खासतौर पर आर्मर्ड और बुलेटप्रूफ गाड़ियां तैयार की जाती हैं. पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने कार कलेक्शन में ऐसी ही कुछ बेहतरीन और हाई-टेक गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं.

1. Range Rover Sentinel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली Range Rover Sentinel एक बेहद सुरक्षित और स्टाइलिश SUV है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ है. इसमें 5.0 लीटर का Supercharged V8 इंजन दिया गया है, जो 375 bhp की पावर देता है और इसे 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 10.4 सेकंड लगते हैं. इसकी टॉप स्पीड 193 किमी/घंटा है. इस कार में आर्मर्ड बॉडी शेल और रन-फ्लैट टायर्स दिए गए हैं, जो टायर पंचर होने की स्थिति में भी 80 किमी/घंटा की गति से 50 किमी तक चल सकते हैं. इस SUV को खासतौर पर विस्फोट और गोलीबारी से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसे अक्सर पीएम की यात्राओं में देखा गया है.

2. Toyota Land Cruiser

PM मोदी के काफिले में शामिल Toyota Land Cruiser एक बेहद शक्तिशाली और सुरक्षित SUV है, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जाती है. इसमें 4.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 260 bhp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह वाहन बुलेटप्रूफ प्लेटिंग और ग्लास से लैस है, साथ ही इसमें ब्लास्ट प्रोटेक्शन जैसी विशेष सुरक्षा तकनीक शामिल की गई है. VIP मूवमेंट्स के दौरान इसकी ताकतवर बनावट और ऑफ-रोड क्षमता बेहद इस्तेमाली साबित होती है.

3. Mercedes-Maybach S650 Guard

Mercedes-Maybach S650 Guard पीएम नरेंद्र मोदी की सबसे महंगी और सुरक्षित कारों में से एक है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ है. यह 6.0 लीटर के Twin Turbo V12 इंजन के साथ आती है जो 630 bhp की पावर देती है. इस कार को VR10 लेवल की सुरक्षा प्राप्त है, जो दुनिया की सबसे ऊंची बुलेटप्रूफ सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है. यह कार हैंड ग्रेनेड और AK-47 जैसी हथियारों से भी सुरक्षा देती है. साथ ही इसमें ब्लास्ट-प्रूफ चेसिस और विंडो ग्लास, और इन-बिल्ट ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं. 2021 में पीएम मोदी ने इस कार का इस्तेमाल तब किया था जब वह रूस के राष्ट्रपति से मिलने गए थे.

4. BMW 7 Series High Security (Li)

BMW 7 Series Li एक प्रतिष्ठित और शक्तिशाली सुरक्षा कार है, जो अटल बिहारी वाजपेयी और डॉक्टर मनमोहन सिंह के समय से प्रधानमंत्री सुरक्षा काफिले का हिस्सा रही है. इस कार में 4.4 लीटर का Twin Turbo V8 इंजन है, जो 450+ bhp की पावर देता है. इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ बताई जाती है. यह वाहन AK-47 राइफल और ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा देने में सक्षम है, साथ ही इसमें इमरजेंसी ऑक्सीजन टैंक, पंचर-प्रूफ टायर्स और ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सीलिंग जैसी विशेषताएं शामिल हैं.

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 592

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *