न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर भावुक हुए पीएम मोदी, मृतक के परिजनों के लिए किया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ के एक्स हैंडल पर इस दर्दनाक घटना को लेकर उन्होंने संवेदना प्रकट की है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

जानिए- क्या है मामला
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे हुए लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने भी मुआवजे का किया ऐलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा किपालम में हुए भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत व्यथित हूं। निर्दोषों की जान जाना हृदयविहीन है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी। आर्थिक सहायता निम्न प्रकार से प्रदान की जा रही है:

मृत वयस्क परिवारों को ₹10 लाख प्रत्येक

मृत नाबालिग परिवारों को ₹5 लाख प्रत्येक

गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख प्रत्येक

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *