खबर इंडिया की। यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ खुद ही विदा कर दिया। लेकिन यह कोई दरियादिली नहीं, बल्कि डर की कहानी है।
View this post on Instagram
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है। राजकुमार नाम के व्यक्ति की शादी कुछ समय पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहा, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब पति के हाथ पत्नी का मोबाइल फोन लग गया।
फोन चेक करते ही राजकुमार के होश उड़ गए। उसमें पत्नी की उसके प्रेमी के साथ तस्वीरें थीं। लेकिन सबसे ज्यादा डराने वाली चीज थी एक फोटो—जिसमें खुद राजकुमार की तस्वीर थी और कैप्शन लिखा था “नीला ड्रम और सीमेंट”।
हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों के चलते यह शब्द बेहद खौफनाक संदर्भ में देखे जा रहे हैं। राजकुमार को शक हुआ कि कहीं उसके खिलाफ कोई साजिश तो नहीं रची जा रही।
मामला मीडिएशन सेंटर पहुंचा, जहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं पति ने बिना किसी विरोध के उसे जाने की इजाजत दे दी। उसने साफ कहा कि वह अपनी जान को लेकर डरा हुआ है।
यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और रिश्तों में बढ़ते अविश्वास पर भी सवाल खड़े कर रहा है।














