दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: दाहोद से दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- ‘जो सिंदूर मिटाएगा उसका खुद का मिटना तय’

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi In Dahod: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 मई, 2025) को गुजरात के दाहोद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश निराशा से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो हमारी माताओं बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसका मिटना तय है.

पीएम मोदी ने कहा,कि- सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है. इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है. ये हम भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है. आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी. इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है.

हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी
उन्होंने आगे कहा,कि- आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल हो सकता है. आतंकियों को ढूंढ़ निकाला. 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, हमने उनको मिट्टी में मिला दिया. हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी. हम देश की सेना के शौर्य को नमन करते हैं. उस देश का एक मात्र काम भारत से दुश्मनी है.

कुछ लोगों की मुझे गालियां देने की आदत हो गई है
उन्होंने कहा,कि- देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है. आज हम खिलौने से लेकर सेना के अस्त्र शस्त्र दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं. आज भारत रेल, मेट्रो और इसके लिए जरूरी टेक्नोलॉजी खुद बनाता भी है और दुनिया में एक्सपोर्ट भी करता है. थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. कुछ लोगों को आदत हो गई है गालियां देने की. वे कहते थे कि चुनाव आया मोदी जी ने शिलान्यास किया, कुछ बनने वाला नहीं है. आज तीन साल बाद इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव बनकर तैयार हो गया, आज उसे हरी झंडी दिखाई.

हर एक सेक्टर में आगे बढ़ रहा है देश
पीएम मोदी ने कहा,कि- आज 26 मई का दिन है. साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. गुजरात के आप सभी लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है. आपके आशीर्वाद से हम देशवासियों की सेवा में लगे रहे हैं. आपके कारण हमने देश में कई बड़े फैसले लिए हैं. देश हर एक सेक्टर में आगे बढ़ा है. आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है. गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है. इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *