न्यूज़भारतहेडलाइंस

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- कांग्रेस आई तो वो सोने-चांदी की जांच कर इसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में सभाएं कीं। पहले कोल्हापुर गए। यहां एक बार फिर कहा- कांग्रेस की सरकार आई तो वो महिलाओं के सोने-चांदी की जांच करवाएगी और इसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी।
PM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो ये CAA को खत्म कर देंगे। कश्मीर में धारा 370 को वापस लाएंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने का विरोध किया।इतना ही नहीं तमिलनाडु में इनकी करीबी पार्टी DMK के नेता डेंगू और मलेरिया से तुलना कर सनातन धर्म को बदनाम कर रही है। महाराष्ट्र में इन्हें सम्मान के साथ बुलाया जाता है।

पीएम मोदी बोले
PM बोले- कोल्हापुर, महाराष्ट्र का फुटबॉल हब है। फुटबॉल यहां के युवाओं में बहुत पॉपुलर है। इसलिए मैं फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कल दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बीजेपी और एनडीए 2.0 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और इंडी अलायंस ने देश विरोधी और नफरत की राजनीति के दो सेल्फ गोल कर लिए हैं इसलिए ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

पीएम बोले
प्रधानमंत्री ने कहा- जब कांग्रेस और उसके दोस्तों को एहसास हुआ कि वे एनडीए के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकते, तो उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। वे राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टीकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब, कांग्रेस का एजेंडा है कि वे कश्मीर में धारा 370 को फिर से बहाल करेंगे।
मोदी ने कहा- ये लोग कह रहे हैं कि इनकी सरकार बनी तो ये लोग CAA रद्द कर देंगे। क्या ये देश इनको करने देगा। जिन लोगों के तीन अंकों में लोकसभा सीट जीतने के लाले पड़ हो। क्या ये INDIA गठबंधन सरकार के दरवाजे तक पहुंच सकते हैं? अब ये फॉर्मूला निकालने में लगे हैं कि एक साल एक पीएम। यानी, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। ये देश कभी सहन करने वाला नहीं है।

पीएम बोले
प्रधानमंत्री ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर का 500 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। दशकों तक राम मंदिर को बनने से रोकने वाली कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। कांग्रेस वालों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।
जबकि अयोध्या के अंसारी और उनका परिवार, जो जिंदगीभर राम मंदिर के विरुद्ध अदालत में केस लड़ता रहा, लेकिन जब न्यायालय ने कहा कि ये राम मंदिर है। तो अंसारी खुद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मौजूद रहे।

पीएम मोदी बोले
कांग्रेस की काफी करीबी डीएमके पार्टी डेंगू और मलेरिया से तुलना कर सनातन धर्म को बदनाम कर रही है। जो लोग सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं, उन्हें INDI अलायंस ने महाराष्ट्र में आमंत्रित किया है और उनका यहां स्वागत किया जाता है। INDI अलायंस वोट बैंक की राजनीति में इतना नीचे गिर गया है कि उन्होंने औरंगजेब को मानने वाले लोगों के साथ गठबंधन किया है।

विपक्ष का एजेंडा है सरकार बनाओ, नोट कमाओ
कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ। जबकि हमने देश के विकास के लिए काम किया है। एनडीए ने युवाओं और महिलाओं को केन्द्र में रखकर काम किया। एनडीए ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया ताकि देश में उद्योग बढ़े।
याकूब मेनन की कब्र को संवारने वाले लोग से आप कोल्हापुर, महाराष्ट्र का भाग्य बदलने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इसलिए कोल्हापुर से एनडीए के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताकर मोदी के हाथ को मजबूत कीजिए।

गोवा के वास्को में मोदी की सभा की 5 बातें
1.2024 के इस चुनाव में अभी तक दो चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। जमीन से आ रहे फीडबैक और आप जैसे मेरे परिवारजनों का उत्साह एक ही संकेत दे रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।
2.2024 का ये चुनाव… दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक धारा एनडीए की है- जो देश के नागरिकों के लिए काम करती है। दूसरी धारा इंडी अलायंस की है
3.जो अपने स्वार्थ के लिए, अपने परिवार के लिए काम करती है। हमारी अप्रोच तुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण की है।
4. मोदी जो 10 साल में किया है… ये सिर्फ ट्रेलर है। अभी मुझे बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी की गारंटी आप नोट करके रख लीजिए… आने वाले समय में गरीबों के 3 करोड़ पक्के घर बनेंगे।
5.आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है। आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है। इसलिए इंडी गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *