न्यूज़भारतहेडलाइंस

राज्यसभा में फिर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- एक पार्टी ने अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर दिया, ना वो लिफ्ट हो रहा, ना ही लॉन्च

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे थे। 90 मिनट की स्पीच की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस से की और मोदी 3.0 पर खत्म किया। इस दौरान वे नेहरू, राहुल, OBC, एससी-एसटी, आरक्षण और PSU समेत कई मुद्दों पर बोले। उन्होंने कांग्रेस के लिए युवराज और कमांडो जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए। प्रधानमंत्री ने स्पीच की शुरुआत में कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने मुझे 400 सीटों का आशीर्वाद दिया। पश्चिम बंगाल से आपको जो चैंलेज मिला है कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं। ममता बनर्जी ने कहा था कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीटें भी नहीं बचा पाएगी।

पीएम ने राहुल पर लगाया आरोप
PM ने राहुल गांधी के सरकारी कंपनियों के बंद होने के आरोपों पर कहा- कांग्रेस ने अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर दिया है। ना वो लिफ्ट हो रहा है और ना ही वो लॉन्च हो रहा है। प्रचार किया जा रहा है कि PSU बंद हो गए। 2014 में देश में 234 PSU थे। आज 254 हैं। भाई कौन सा अर्थमेटिक्स वो जानते हैं। इससे पहले लोकसभा में 5 फरवरी को मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। कहा था कि एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। देश के साथ-साथ कांग्रेस भी परिवारवाद का खामियाजा भुगत रही है।

आने वाले दिन ऐतिहासिक होगी
ये शब्दों का खेल नहीं है, ये हमारा कमिटमेंट है। हमारी हर सांस, हर पल इसीलिए समर्पित है। इसी भावना के साथ हम चल रहे हैं, चलते रहेंगे। आने वाली सदियां स्वर्णिम काल को इतिहास में दर्ज करेंगी। देश की जनता का मिजाज मैं समझ रहा हूं। देश ने बदलाव के 10 साल देखे हैं। हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना हमारी कार्य शैली का हिस्सा है। देश के सामने डंके की चोट पर सत्य रखने का मौका मिला। आने वाले 5 साल में मेड इन इंडिया सेमी कंडक्टर पहचान बनाएंगे। इलेक्ट्रिक बाजार में एक नई गति का सामर्थ्य देश देखेगा। लाखों-करोड़ रुपए का तेल इम्पोर्ट करते हैं, हम ऊर्जा पैदा कर आत्मनिर्भर बनेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *