दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

अब ट्रेनों की टिकट पर भी दिख रहा सेना का शौर्य, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सामने आई पीएम मोदी की ये तस्वीर, रेलवे ने क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय रेलवे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को सम्मान देने के लिए ट्रेनों के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलामी देते हुए तस्वीर छापी है. रेलवे मंत्रालय ने कहा कि यह तस्वीर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि है.

रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम किया और उनकी वीरता का सम्मान किया है. इस उद्देश्य से ट्रेनों के टिकट पर उनकी तस्वीर और संदेश छापा गया है.’

स्टेशनों को भी सजाया गया
रेलवे के विभिन्न ज़ोन और मंडलों ने भी इस अभियान को व्यापक रूप से मनाया. कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे से सजाया गया, स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका विषय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया.

केंद्रीय मंत्री ने भी शेयर की थी तस्वीर
दिलीप कुमार ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, नई दिल्ली और श्रीनगर जैसे स्टेशनों पर बेंच और अन्य सुविधाओं को सेना की वर्दी के रंगों में रंगा गया. जम्मू मंडल के एक अधिकारी के अनुसार, पठानकोट स्टेशन को सिंदूर के रंग से सजाया गया और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी तस्वीर X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था – ‘रंग ये सिंदूर का.’ उत्तरी रेलवे के जनसंपर्क प्रमुख हिमांशु उपाध्याय ने कहा, ‘नई दिल्ली स्टेशन पर हमने कुछ बेंच विशेष रूप से सैनिकों के लिए आरक्षित की हैं, जिन पर ‘सैनिक सम्मान’ लिखा गया है. प्रतीक्षालय की कुछ सीटें भी सेना को समर्पित की गई हैं.’

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *