दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में लगाया सिंदूर का पौधा, कच्छ की वीरांगनाओं ने किया था गिफ्ट, देखें तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग में भी ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की थी. अब विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने सिंदूर का पौधा रोपा है. पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री आवास में पौधरोपण की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. पीएम मोदी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि साल 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था.

उन्होंने आगे लिखा कि- विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है. पीएम मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह पौधा हमारे देश की नारी शक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन पहले गुजरात के दौरे पर थे. पीएम मोदी ने दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि- अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना भी तय हो जाता है.

उन्होंने कहा था कि- ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं है, यह हम भारतीयों के संस्कारों, हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति भी है. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए यह भी कहा था कि आतंकियों ने जो कुछ किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है? आतंक को पनाह देने वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल होगा.

कच्छ की वीरांगनाओं ने पीएम को भेंट दिया था सिंदूर का पौधा
आपको बता दें कि- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला किया था. इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर निहत्थे 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी. महिलाओं के सामने ही आतंकियों ने उनका सुहाग उजाड़ दिया था. इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लेकर पंजाब तक, नौ आतंकी अड्डे नेस्तनाबूद कर दिए थे.

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *