दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पाकिस्तान ने किया धोखा: पॉडकास्ट में पड़ोसी देश को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, कहा- उन्हें प्रॉक्सी वॉर पर भरोसा

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री मोदी ने मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट किया। इस 3 घंटे के पॉडकास्ट में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान से रिश्ते न सुधरने के पीछे की वजह भी बताई।

हमारे साथ विश्वासघात हुआ
जब भी हम शांति की बात करते हैं, तो दुनिया हमारी बात सुनती है, क्योंकि भारत गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि है। मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, ताकि एक नया अध्याय शुरू कर सकूं, लेकिन शांति के हर प्रयास का सामना दुश्मनी और विश्वासघात से हुआ। मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत अब न आंख झुकाकर बात करेगा, न आंख उठाकर बात करेगा। अब हिंदुस्तान आंख में आंख मिलाकर बात करेगा। मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है।

पाकिस्तानी शांति चाहता है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि- पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। हम पूरी ईमानदारी से आशा करते हैं कि पाकिस्तान को एक दिन सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा। अपनी आलोचना के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं किसी भी तरह की आलोचना का स्वागत करता हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह लोकतंत्र की आत्मा है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां मोदी नहीं जाता वहां 140 करोड़ लोगों का विश्वास जाता है। इसलिए मैं दुनिया के किसी नेता से हाथ मिलाता हूं तो मोदी हाथ नहीं मिलाता है। 140 करोड़ लोगों का हाथ होता है। ये सामर्थय मोदी का नहीं भारत का है।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *