न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: राज्य को करोड़ों के तोहफे देंगे प्रधानमंत्री, 30 मार्च को इस जिले में होगी जनसभा

उमाकांत त्रिपाठी।रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे। बिलासपुर में विकास कार्यों की सौगात देंगे। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बिल्हा में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी दौरे की तैयारियां कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि- 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी। इसके 6 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। प्रदेश के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विधानसभा में मनाई जाएगी राज्य की रजत जयंती
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि-छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती मना रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वह विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां पर विधायकों से चर्चा करेंगी।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार आ रहे पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे। अरुण साव ने कहा कि-प्रधानमंत्री के सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले दिनों मैंने विधायकों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि, राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है, इसलिए प्रदेश में भारी उत्साह है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 992

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *