न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, दी गई 21 बंदूकों की सलामी, नामीबिया-भारत में हुए कई अहम समझौते

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका के देश नामीबिया पहुंचे. जहां नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने राजधानी विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया. इस दौरान PM मोदी को 21 बंदूकों की सलामी दी गई. साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

भारत-नामीबिया में हुए कई समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने नामीबिया के विंडहोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान कई समझौता प्रस्तावों पर सहमति बनी और दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद भारत और नामीबिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

पारंपरिक नृत्य से हुआ स्वागत
विंडहोक एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम ने स्थानीय कलाकारों के साथ ढोल भी बजाया. पीएम ने नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में भारतीय समुदाय से मुलाकात की. पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हैं वहां उनसे मिलने बड़ी संख्या में भारतीय और भारतवंशी लोग पहुंचे. इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया.

पहली बार नमीबिया पहुंचे पीएम मोदी
नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली और किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है. 27 सालों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नामीबिया दौरे पर है. इससे पहले 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी और 1990 में वीपी सिंह एवं राजीव गांधी नामीबिया के स्वतंत्रता समारोह में शामिल हुए थे.

भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में भारतीय समुदाय से मुलाकात की। पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हैं, उसमें प्रधानमंत्री से मिलने बड़ी संख्या में भारतीय और भारतवंशी लोग पहुंचे। नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी ने नामीबिया के स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामीबिया दौरा 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा का हिस्सा है, जिसमें घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया शामिल हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *