दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और दोनों देशों के तनाव पर बोलेंगे.?

उमाकांत त्रिपाठी।पाकिस्तान के साथ सीजफायर 51 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।
रात 8 बजे पीएम मोदी के भाषण का LIVE वीडियो आप DB एप पर रियल टाइम में देख पाएंगे। इसके लिए आपको एप खोलते ही सबसे ऊपर बैनर पर क्लिक करना होगा। आप सीधे लाइव वीडियो लिंक पर पहुंच जाएंगे। यहां आप पूरा भाषण बिना किसी रुकावट के देख पाएंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हुआ था। इसके बाद पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DGMO प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। आज PM ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और उसके बाद के हालात पर जानकारी दे सकते हैं।ऑपरेशन सिंदूर में 7 जवान शहीद, 60 घायल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

10 मई को सीजफायर, पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था। हालांकि पाकिस्तान ने लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए गए थे, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था।

ट्रम्प बोले- सीजफायर के लिए मध्यस्थता की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार शाम दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की थी।

शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि- ऑपरेशन ‘बनयान-उन-मर्सूस’ सफल इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 मई को रात 11.30 बजे पाकिस्तान की जनता को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन ‘बनयान-उन-मर्सूस’ की सफलता का दावा किया था। पाकिस्तान में इसके बाद से ही ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जा रहा है। यौम-ए-तशक्कुर एक उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ होता शुक्रिया का दिन।

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित की थी
पहलगाम हमले के दूसरे दिन PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए थे। इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोका गया। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया है।

Related Posts

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *