न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

भरे मंच पर पीएम मोदी ने दी सीएम धामी को सलाह, पर्यटन बढ़ाने के लिए की ये अपील, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद हर्षिल में जनसभा की। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- उत्तराखंड को अब और बढ़ाना है। इसमें पर्यटन एक अहम भूमिका निभाएगा। यहां के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने सीएम धामी से कहा कि- सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कंटेंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी अपील की कि वह उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।

Related Posts

1 of 937

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *