न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदियों से करेंगे बातचीत, आ गया दो दिन का पूरा प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे के तहत कल यानि 7 मार्च को गुजरात पहुंचेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सरकारी योजनाओं से 100 प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ मिले, उस लक्ष्य को हासिल करने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सूरत और नवसारी में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी गुजरात से दमन के सिलवासा में जनसभा को संबोधित करेंगे और केन्द्रशासित प्रदेश दमन, दीव-दादरा नगर हवेली को 2500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

जानें-पीएम मोदी  का कार्यक्रम
पीएम मोदी कल दोपहर 12 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद वहां से दमन के सिलवासा में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह नमो मेडिकल अस्पताल एंड रिसर्च सेन्टर के पहले फेज का लोकार्पण और दूसरे फेज का शिलान्यास करेंगे.सिलवासा से पीएम मोदी शाम 5 बजे सूरत के लिंबायत पहुंचेंगे. पीएम मोदी लिंबायत हैलीपेड से जनसभा स्थल तक 3 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 2 लाख लाभार्थियों के लिए पीएमजीकेएवाई योजना के लाभ की शुरुआत करवाएंगे. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन जरुरतमंदो को लाभ नहीं मिल रहा था उनकी पहचान करके उन्हें नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत इस योजना में शामिल किया गया है.

8 मार्च को नवसारी पहुंचेंगे पीएम मोदी
7 मार्च को जनसभा के बाद पीएम मोदी सूरत में ही रात्रि विश्राम करेंगे. 8 मार्च को सुबह 10 बजे पीएम मोदी नवसारी पहुंचेंगे. जनसभा से पहले पीएम मोदी लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदीयों के साथ अलग से संवाद करेंगे.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी गुजरात सरकार की सखी साहस योजना की शुरुआत करवाएंगे जिसकी घोषणा गुजरात सरकार ने 20 फरवरी को अपने बजट में की थी. उसके बाद पीएम मोदी सूरत से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *