न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित किया, बोले-स्वयं सहायता समूह से 10 करोड़ बहन-बेटियां जुड़ीं

उमाकांत त्रिपाठी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभुकों को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के अद्भुत परिणाम आ रहे हैं। आज देश के करोड़ों लाभार्थी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहे हैं। 1 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।

11 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां जा रही, लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत कई मंत्री भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री के स्पीच की 4 बातें…

1. स्वयं सहायता समूह से 10 करोड़ बहन-बेटियां जुड़ीं
PM ने कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है। बीते वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

2. पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।

3. करोड़ों परिवारों को नल कनेक्शन की सुविधा मिली
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि पिछले 4 सालों में 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होनी चाहिए।

नल के पानी के कनेक्शन के साथ-साथ उचित जल प्रबंधन और उत्कृष्ट जल गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ग्रामीणों को आगे आकर ऐसी जिम्मेदारियां उठानी चाहिए।

4.वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है। भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *