न्यूज़भारतहेडलाइंस

अपने तीसरे कार्यकाल में देश को फ्री बिजली देगी मोदी सरकार, उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम का बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीसरे टर्म में फ्री बिजली देने की योजना बना रही है। हर घर में सोलर बिजली प्लांट लगाने की भी योजना है।

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा, सरकार की नीयत सही हो, तो नतीजे भी सही आते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना, तो देश में आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चुन-चुनकर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों।दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को India ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने कहा था- अगर भाजपा जीती और उन्होंने संविधान को बदला तो इस पूरे देश में आग लगने जा रही है, ये देश नहीं बचेगा।

पीएम ने दिया भाषण
प्रधानमंत्री ने करीब 40 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए अब वह जनादेश के खिलाफ लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती हैं। कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती है।

पीएम बोले काग्रेंस ने किया देश का बंटवारा
कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक जी की पवित्र धरती हमसे छिन ​गई। दशकों तक हमें अपने गुरु को दूरबीन से देखना पड़ा। अब जाकर बीजेपी सरकार ने करतारपुर राहदारी बनाकर, लोगों की जिंदगी आसान की है। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

पीएम बोले
PM ने कहा- तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। कांग्रेस, जिसके नेता देश के टुकड़े करने की बात करते हों, जो कच्चाथीवू को दे देते हों, क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है? मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ। वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। लेकिन, मोदी इनकी गालियों और धमकियों से डरने वाला नहीं है। हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी। तीसरे टर्म की शुरुआत में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा।

पीएम बोले
मोदी ने कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं…ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *