न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का मुंबई दौरा: WAVES कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन, सीएम फडणवीस भी रहेंगे मौजूद, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान बीकेसी में WAVES कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिटट (वेव्स) कार्यक्रम 1 से 4 मई तक आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कल इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी कल पूरे दिन मुंबई में ही रहेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक पीएम मोदी मुंबई में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी इस समिट में उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी के आवास पर बैठक
आपको बता दें कि- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सीसीएस की मीटिंग आज फिर बुलाई गई है। इस मीटिंग में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज दिल्ली में एक के बाद कुल 4 बैठकें होने वाली है।

भारत नहीं भूलेगा शहादत: राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन ने रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर पटना में कहा,कि- भारत निर्दोष लोगों की शहादत को नहीं भूल सकता। बड़े कूटनीतिक फैसले लिए जाने के बाद पूरी दुनिया ने एकजुटता दिखाई। फिर से रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में इस तरह का फैसला लेना निस्संदेह पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत है।’ बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी और सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं।

जानिए- क्या है WAVES?
WAVES सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए आयोजित किया जाने वाला एक वैश्विक शिखर सम्मेलन हैं। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं, हितधारकों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर एक साथ लाना, चुनौतियों का समाधान करना, साथ ही वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना है, जिससे इस क्षेत्र के भविष्य पर प्रभाव पड़े।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *