न्यूज़भारतहेडलाइंस

अर्थशास्त्रियों और बजट एक्सपर्ट से होगी पीएम मोदी की मुलाकात, कल बजट मीट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बजट पर विचार जानने के लिए मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार एवं सुझाव जानेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के अन्य सदस्य भी बैठक में भाग लेंगे।

निर्मला सीतारमण-1 फरवरी को 2025 को लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश करेंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उस दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने सोमवार को इसका एलान किया। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

पूर्व में भी, बजट जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर छुट्टी के दिन बाजार में कारोबार हुआ है। 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बाजार खुले थे, जो दोनों शनिवार थे, और उस दिन केंद्रीय बजट पेश किए गए थे। वर्ष 2001 में बजट प्रस्तुत करने का समय शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया था, जिसके बाद से शेयर बाजार हमेशा अपने सामान्य समय पर ही खुलते रहे हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *