न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मेरे साथ रात बिताओ… पूनम पांडे के खुलासे से मचा हड़कंप, कहा- फेमस क्रिकेटर ने दिया था ऑफर, पढ़िए पूरा बयान

खबर इंडिया की। एक्ट्रेस और मॉडल Poonam Pandey अक्सर अपने विवादित बयानों और बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अजीबोगरीब स्टंट के कारण वह चर्चा में आ जाती हैं। इस बार पूनम पांडे ने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूनम पांडे से पूछा गया कि क्या उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लू टिक वाले यानी फेमस लोगों के डायरेक्ट मैसेज (DM) आते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते रहे हैं।

जब उनसे किसी खिलाड़ी या स्टार का नाम बताने को कहा गया तो पूनम ने साफ कहा कि वह किसी का नाम नहीं ले सकतीं। हालांकि उन्होंने इतना जरूर बताया कि एक क्रिकेटर उन्हें लगातार मैसेज करता था और कहता था कि आप बहुत क्यूट लगती हो। पूनम के मुताबिक वह खिलाड़ी बार-बार मैसेज कर रहा था, जिससे परेशान होकर उन्हें आखिरकार उसे ब्लॉक करना पड़ा।

इंटरव्यू में पूनम से यह भी पूछा गया कि क्या ये क्रिकेटर्स उनके साथ सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास के लिए मैसेज करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर मैसेज देखकर ऐसा लगता है कि वे सिर्फ हैंगआउट करना चाहते हैं, न कि किसी सीरियस रिश्ते के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं।

पूनम पांडे के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब सिर्फ सुर्खियों में बने रहने का तरीका है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले Khushi Mukherjee ने भी दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर Suryakumar Yadav उन्हें मैसेज करते थे। ऐसे में अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूनम पांडे भी उसी तरह के बयान देकर एक बार फिर लाइमलाइट में आना चाहती हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *