दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मुझे सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई… ईरान के जवाबी हमले से सदमे में ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- अब शांति से नहीं रह पाओगे

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शेखी बघारी है. ईरान हमले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा है कि- किसी दूसरे प्रेसिडेंट में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी. मैं ऐसा कोई प्रेसिडेंट नहीं चाहता जिसमें पांच साल या दस साल में भी हिम्मत पैदा नहीं हुई हो. ट्रंप ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को धमकाते हुए कहा है कि वो भी शांति से रह पाएगा. ट्रंप ने आज ही ईरान को फायर, फ्यूरी और डेथ की चेतावनी दी है. जंग के 11वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने से वो खुश नहीं हैं. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि वे ईरान से सीधी बात कर सकते हैं. फोक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि- यह संभव है कि वे स्वयं ईरान से बात करें.

सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई…
अमेरिकी मिलिट्री एक्शन पर ईरान के जवाब के बारे में ट्रंप ने कहा कि जंग के बाद ईरान का जवाब देखकर उन्हें तब बहुत हैरानी हुई जब ईरान उन देशों पर भी हमला कर रहा था जो मुल्क ईरान पर अटैक नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा,कि- एक बात जिसने मुझे सबसे ज़्यादा हैरान किया, वह यह थी कि ईरान ने उन देशों पर हमला किया जो उन पर हमला नहीं कर रहे थे. ट्रंप ने आगे कहा,कि- जब हमने उन पर पहला हमला किया तो हमने उनकी 50% मिसाइलें खत्म कर दीं. और अगर हम ऐसा नहीं करते तो यह बहुत मुश्किल लड़ाई होती.” ट्रंप ने इस जंग को लेकर शेखी बघारी और कहा, “किसी और प्रेसिडेंट में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी. मैं ऐसा कोई प्रेसिडेंट नहीं चाहता जिसमें पांच साल या दस साल में भी ऐसी हिम्मत न हो.

जंग खत्म करने पर ट्रंप का जोर
बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ जंग कम समय के लिए हो सकती है, लेकिन उन्होंने लड़ाई बढ़ने की संभावना को खुला रखा. लेकिन ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ग्लोबल तेल सप्लाई में रुकावट डालता है तो जंग बढ़ सकती है. ट्रंप ने मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों से कहा, “हम कुछ बुराइयों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल ईस्ट में एक छोटी सी सैर पर गए थे. और मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक शॉर्ट-टर्म सैर होने वाली है.” कुछ घंटे बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अगर ईरान ऐसा कुछ करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज़्यादा ज़ोरदार हमला करेगा.”

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *