अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

तेरे पति को मार दिया, लाश फेंक दी.. बॉयफ्रेंड ने किया मैसेज तो पत्नी बोली- आई लव यू जानू, MP में अवैध संबंधों का ऐसा केस नहीं सुना होगा

उमाकांत त्रिपाठी।MP के सतना जिले के में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया. युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. दरअसल, दोनों के बीच चल रहे अवैध प्रेम संबंध में पति सबसे बड़ी बाधा बन गया था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी नें साजिश रच डाली.

आपको बता दें कि- 5 मार्च को जैतवारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी जब नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डबलू के रूप में हुई. उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

गुजरात से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
जांच की दिशा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आने लगी. पुलिस जांच में पता चला कि कौशलेंद्र की पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह और संदीप पटेल की मुलाकात गुजरात में हुई थी. दोनों की लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और वे अक्सर एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे. कुछ समय बाद इस संबंध की भनक पति कौशलेंद्र को लग गई. इसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा.

पति बना दोनों के प्रेम में सबसे बड़ी रुकावट
बताया जा रहा है कि- जब पति को पत्नी और संदीप के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इससे दोनों प्रेमियों को लगने लगा कि कौशलेंद्र उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा बन गया है. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत आरोपी संदीप पटेल ने कौशलेंद्र सिंह को सुनसान जगह पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए नदी के पुल के नीचे फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके.

हत्या के बाद पत्नी को दी सूचना
हत्या करने के बाद संदीप पटेल ने मृतक की पत्नी कुसुम सिंह को बताया कि उसने कौशलेंद्र को मारकर शव पुल के नीचे फेंक दिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पत्नी इस साजिश से पहले से ही वाकिफ थी और दोनों ने मिलकर योजना बनाई थी

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *