न्यूज़भारतहेडलाइंस

अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है देश, हम पर है पूरी दुनिया की नजर; पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विशाल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सूबे की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत का विकास करना है तो उसके लिए बंगाल का विकास होना जरूरी है.
दक्षिण-24 परगना जिले के मथुरापुर में पीएम मोदी ने कहा,’हमारे पास टैलेंटेड और स्किल से सामर्थ्यवान युवा आबादी है. भारत अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तो पूरी दुनिया उसे देख रही है. हमारी सरकार ने 10 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए हैं. वहीं, 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक पानी पहुंचाया है. केंद्र सरकार ने गांवों तक बिजली भी पहुंचाई है.

पीएम मोदी बोले
वर्तमान केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं. भारत एक विकसित भारत बनने की राह पर आगे बढ़ चला है. इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है. आप ऐसे सांसद चुनिए, जो इस क्षेत्र को लेकर चलें. इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा कमल जिताकर भेजिए.’

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,’बंगाल सरकार ने लाखों आवेदन लटका रखे हैं. हमने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन बनाई है, लेकिन टीएमसी कहती है, ऐसा नहीं होने देंगे. मोदी ने हर गरीब को मुफ्त इलाज की गारंटी दी. अब हम 70 साल से ज्यादा उम्र के हर बुजुर्ग को बीमारी में मुफ्त इलाज देंगे. लेकिन टीएमसी बंगाल में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दे रही है.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *