न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा: बोले- ये कांग्रेस आज बाबा साहेब का नाम लेकर घर-घर वोट मांग रहे हैं

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में जनसभा के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बाबा साहेब का नाम लेकर आज वोट मांगने के लिए घर घर घूम रही है।लेकिन 1954 के उपचुनाव में बाबा साहेब के खिलाफ मोर्चा लगाने का काम इसी कांग्रेस ने किया था। यही कांग्रेस थी जिसने 5 दशक तक शासन करने के बाद भी बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े हुए पांचों तीर्थ स्थानों को विकसित करके, बाबा साहेब को युगों-युगों तक अमर करने का काम किया।”

बिहार पहुंचे रक्षामंत्री
बिहार के जमुई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति करनी चाहिए तो देश को बनाने के लिए की जानी चाहिए। मैं कभी-कभी सोचता हूं कि लालू यादव को क्या हो गया है?… उनके परिवार के लोग क्या बोल रहे हैं? सरकार बनते ही पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे?… जो लोग खुद ही जेल में हों, कोई बेल पर हों वो मोदी जी को जेल भेजेंगे?… इस तरह की बातें करने वालों को जनता अस्वीकार कर देगी।’

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *