दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

सैम पित्रोदा के बयान पर सियासत: बीजेपी सांसद बोले- राहुल गांधी को बोलना ही नहीं आता, होमवर्क सीखें!

उमाकांत त्रिपाठी। राहुल गांधी के फ्यूचर में प्रधानमंत्री बनने वाले सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पित्रोदा अगर सच में राहुल के अंदर पीएम की छवि देखते हैं तो पहले उन्हें बोलना सिखाएं। उन्होंने कहा कि राहुल को बोलना नहीं आता। विदेश जाकर कोई भारत की बुराई करता है क्या।

भाजपा सांसद ने आगे कहा- राहुल विदेश जाकर भारत की खिल्ली उड़ाते हैं। वे यहां के लोकतंत्र, मीडिया और न्यायपालिका पर बाहर जाकर सवाल खड़े करते हैं। पित्रोदा को उन्हें होमवर्क कराना चाहिए कि कब और कहां, कैसे बोलना है।

क्या बोले थे सैम पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 4 सितंबर (बुधवार) को कहा था कि राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। वे समझदार होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। राहुल में फ्यूचर प्रधानमंत्री के सारे गुण हैं। राहुल की एक गलत इमेज बनाई गई थी। उन्हें बदनाम करने के लिए लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए। मीडिया में जो राहुल की इमेज थी, वह एक प्लान्ड कैंपेन पर आधारित थी। राहुल काफी पढ़े-लिखे हैं। लोगों ने कहा कि वे कभी कॉलेज नहीं गए। उनके बारे में झूठी बातें कहीं गईं।

राहुल गांधी को बताया था सरल
पित्रोदा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राहुल गांधी के बीच समानताओं और फर्क के सवाल पर कहा, ‘मैंने कई प्रधानमंत्रियों जैसे राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा के साथ काम किया है। मुझे कई पूर्व PM को बहुत करीब से देखने का मौका मिला, लेकिन राहुल और राजीव के बीच शायद यही अंतर है कि राहुल ज्यादा बौद्धिक, विचारक हैं। राजीव थोड़े ज्यादा कर्मशील थे। उनका DNA एक जैसा है। लोगों के लिए उनकी चिंताएं और भावनाएं एक जैसी हैं। वे सच में बहुत सरल लोग हैं। उनकी अपनी कोई निजी जरूरतें नहीं हैं।’

 

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *