अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

कारोबारी को प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने वाली DSP कल्पना वर्मा पर हुआ एक्शन, जांच रिपोर्ट में ये निकला

खबर इंडिया की।छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था।शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा।

2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी। ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में टीम ने 30 दिन में जांच की। ये जांच रिपोर्ट करीब 1,400 पन्नों की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि- वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है।

 

वॉट्सऐप चैट में खुफिया जानकारी साझा करने का जिक्र
जांच रिपोर्ट में महिला DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुई वॉट्सऐप चैट का जिक्र है। इसमें पुलिस विभाग से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजे जाने के संकेत मिले हैं। इन चैट्स में नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा बलों की तैनाती और ऑपरेशन से जुड़े इनपुट साझा किए जाने का दावा किया गया है।सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि- इस तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना राज्य की आंतरिक सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया है।

कारोबारी टंडन ने 2.5 करोड़ की वसूली
कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि- साल 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट्स शामिल बताए गए हैं।कारोबारी का दावा है कि- शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और गहने अभी तक उसे वापस नहीं मिले हैं। उसने DSP कल्पना से उन्हें वापस करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कल्पना की वजह से उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लेने का दावा
कारोबारी टंडन ने अपने बयान में बताया, कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लिए। कारोबारी ने अपनी शिकायत में इस पहलू पर अलग से जांच करने की मांग की है। कारोबारी का कहना है, कि जांच होगी तो रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी सामने आएगी।

Related Posts

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *