न्यूज़भारतहेडलाइंस

2.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराने की तैयारी में मोदी सरकार, बीजेपी के सांसदों-विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

उमाकांत त्रिपाठी। BJP ने 22 जनवरी के बाद से 2.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी BJP के सभी सांसद-विधायकों को सौंपी गई है। सीताराम 19 अप्रैल 2015 को CPI-M के महासचिव बनाए थे। 2016 में उन्हें राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार मिला था।

545 लोकसभा सीटों से 5-5 हजार लोगों की लिस्ट बनेगी

रामलला के दर्शन करवाने के लिए देशभर की 545 लोकसभा सीटों से करीब 2.5 करोड़ लोग अयोध्या लाए जाएंगे। हर लोकसभा सीट से 5-5 हजार लोगों को अलग-अलग तारीखों पर यहां लेकर आया जाएगा। करीब 3 महीने में 1 करोड़ लोगों को दर्शन-पूजन पूरा कराया जाना है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में कुल 392 खंभे होंगे। मंदिर का परकोटा 732 मीटर तक फैला होगा। इसकी परिधि 14 फीट चौड़ी होगी। इसके अलावा मंदिर परिसर का 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होगा

22 जनवरी को उद्घाटन 6 हजार को भेजा निमंत्रण

अयोध्या में बन रहे राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं। साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। राम मंदिर में सोने की पादुकाएं विराजमान होंगी

Related Posts

1 of 894

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *