दिल्लीराजनीतिहेडलाइंस

पाकिस्तान पर एक्शन के बाद पीएम मोदी के मुरीद हुए रवि शास्त्री, प्रधानमंत्री के लिए कह दी ये बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के आपसी रिश्तों में इन दिनों जबरदस्त उबाल है. 22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे सैलानियों पर हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान भारत पर मिसाइल, ड्रोन और जंगी जहाजों से हमला कर दिया है, जिन्हें भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए सभी को नाकाम कर दिया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीमा पर भी गोलीबारी की खबरें हैं।

इस बीच पूरा देश इस बार पाकिस्तान को करारा जवाब देने के मूड में एक है. देश की जनता भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार से चाहती है कि इस पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए.

पीएम मोदी को बताया Goat
देश में इस एकजुटता को देखकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस एकजुटता की जमकर तारीफ की है. उन्होंने भारत की इस ताकत की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को GOAT (सर्वकालिक महान) व्यक्ति करार दिया है. बता दें भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कार्रवाई करते हुए 6 और 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नेस्तनाबूद कर दिया था. इसके बाद से दोनों देशों में तनाव सर्वोच्च स्तर पर है और दोनों देशों की सेनाओं में संघर्ष चल पड़ा है.

पीएम की तारीफ में क्या लिखा
शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘मैंने अपने खेल जीवन में कई एकजुट टीमें देखी हैं. लेकिन यह पहली बार है, जब मैं 1.5 बिलियन की ताकत वाले यूनाइटेड भारत को मैदान पर उतरते हुए देख रहा हूं, जिसका नेतृत्व हमारे शानदार सशस्त्र बल कर रहे हैं और जिसकी कमान GOAT (सर्वकालिक महान) नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के हाथों में है. नमन. जय हिंद.’ इस संदेश के साथ ही उन्होंने भारत का राष्ट्रीय ध्वज वाला इमोजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सेन और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए यह पोस्ट एक्स पर साझा किया है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 607

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *