क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

रोहित के बाद विराट भी लेंगे रिटायरमेंट.? BCCI से कहा- टेस्ट नहीं खेलना चाहता, जानें ताजा अपडेट

खबर इंडिया की।विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह जानकारी दे दी है। हालांकि, BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा है।
इससे पहले गुरुवार को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है और बोर्ड को बता दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। BCCI ने उसे फिर से सोचने के लिए कहा, क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा आने वाला है। फिलहाल उन्होंने BCCI की बात का जवाब नहीं दिया है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 25 से कम की औसत से रन बनाए थे बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए।

पिछले 5 साल में उन्होंने 37 टेस्ट में सिर्फ 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा। इससे पहले कोहली ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL 2025 में वह जबरदस्त फॉर्म में रहे। उन्होंने अब तक 11 मैच में 505 रन बनाए हैं।

BGT 2024-2025 में विराट की पारी
टेस्ट में 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं 36 साल के कोहली अब तक 123 टेस्ट में 9,230 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली टेस्ट करियर में 30 शतक बनाए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक बनाए हैं। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम 2 शतक जमाए हैं।
कोहली ने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा शतक देश में बनाए हैं कोहली ने टेस्ट में 30 शतक बनाए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 14 शतक भारत में बनाए हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने केवल एक शतक जड़ा है।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 604

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *