क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

Rishabh Pant, IPL Auction 2025: ऋषभ पंत की सबसे ज्यादा डिमांड, 27 करोड़ में बिककर तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस टीम से खेलेंगे

खबर इंडिया की।विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत रिटेन लिस्ट के बाद से ही काफी चर्चाओं में बने हुए थे. दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने और छा गए. उन्हें 27 करोड़ की बड़ी रकम देकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खुद से जोड़ा. इतनी बड़ी रकम के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

ऋषभ पंत के लिए मेगा ऑक्शन में हुई ‘लड़ाई’
ऋषभ पंत को लेकर उम्मीद के मुताबिक ऑक्शन में जबरदस्त बीड देखने को मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें खरीदने को लेकर शुरू से आखिर तक लगी रही. और अंत में उसने सफलता भी हासिल कर ली. पंत के लिए बोली में लखनऊ को जिन टीमों से टक्कर मिली उनमें सनराइजर्स हैदराबाद सबसे आगे रही. उनके अलावा KKR भी रेस में आई. दिल्ली कैपिटल्स ने RTM भी किया. मगर LSG के इरादे पंत को खरीदने को लेकर अटल थे.उसने 27 करोड़ की बोली लगाई और दिल्ली रेस से हट गई.ऋषभ पंत पिछले 9 सालों से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लेकिन IPL 2025 के लिए दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया. पंत के ऑक्शन में आने के बाद अटकलें लगी कि चेन्नई सुपर किंग्स उनके लिए जा सकती है. लेकिन ये देखकर हैरानी हुई कि पंत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली तक नहीं लगाई.

 

जानिए-ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
ऋषभ पंत ने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. इसके बाद 2021 में, पंत विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, सुरेश रैना और श्रेयस अय्यर के बाद आईपीएल के इतिहास में पांचवें सबसे कम उम्र के कप्तान बने.उन्होंने आईपीएल में अभी तक 111 मैचों में 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत आईपीएल में कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन भी उन्होंने 13 मैचों में 446 रन बनाए थे. वह आईपीएल में अभी तक 18 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *