न्यूज़भारतहेडलाइंस

ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच जल्द होगा गठबंधन का ऐलान, क्या बोले CM पटनायक

उमाकांत त्रिपाठी।ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा- अफवाह और झूठ राजनीति का सबसे खराब हिस्सा हैं।पटनायक ने यह टिप्पणी अपने करीबी सहयोगी और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष वीके पांडियन के साथ बातचीत के दौरान की।

तोमर ने गठबंधन से किया इनकार
पांडियन का पटनायक से बात करने का वीडियो तब सामने आया। जब भाजपा के ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के ओडिशा चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने BJD के साथ गठबंधन को सिरे से नकार दिया।

BJP बोली
सामल ने 8 मार्च को दिल्ली से भुवनेश्वर लौटने के बाद कहा कि हमारी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। हम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने गए थे। भाजपा ओडिशा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। पार्टी दोनों चुनाव अपने बल पर लड़ेगी।

BJD नेताओं ने साधी चुप्पी
भाजपा और BJD के बीच गठबंधन को लेकर गुरुवार को अटकलें शुरू हुई थीं। दरअसल, BJD नेता वीके पांडियन और प्रणब प्रकाश दास 7 मार्च को भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली गए थे। हालांकि, दिल्ली से लौटने के बाद BJD नेताओं ने चुप्पी साधी रही।BJD और BJP को एक-दूसरे की मांग मंजूर नहीं
BJD और भाजपा के बीच गठबंधन की बातचीत सीट बंटवारे पर अटक गई है। BJD ने विधानसभा की 147 सीटों में से 112, लगभग 75% सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। वर्तमान में, विधानसभा में BJD के 114 सदस्य हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *