न्यूज़भारतहेडलाइंस

यूपी में पीएम मोदी का शिवप्रेम- त्रिशूल उठाकर कहा- हर हर महादेव, ये है आज का कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यूपी के वाराणसी में दूसरा दिन है। शनिवार देर शाम पीएम काशी पहुंचे। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट से 30 KM का रोड शो किया। फिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम ने की बैठक
इसके बाद मंदिर से बाहर आकर पीएम ने त्रिशूल उठाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया। रविवार सुबह पीएम ने BLW गेस्ट में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर बातचीत की। करीब 11 बजे पीएम आजमगढ़ जाएंगे। वहां एयरपोर्ट और राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का इनॉगरेशन करेंगे।

 

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग
पीएम मोदी ने रविवार सुबह BLW गेस्ट हाउस में 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। पीएम हेलिकॉप्टर से 11 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।

पीएम करेंगे एयरपोर्ट का निरीक्षण
वाराणसी से आजमगढ़ के लिए पीएम हेलिकॉप्टर से सुबह 11:10 बजे निकलेंगे। 11:50 तक वह आजमगढ़ एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां पर करीब 15 मिनट एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद उस गैलरी को देखेंगे, जिन परियोजनाओं का उन्हें लोकार्पण और शिलान्यास करना है। वहीं पर पीएम नेताओं और अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद 1220 बजे पीएम सीधे मंच पर पहुंच जाएंगे।

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *