न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किया यूक्रेन के राष्ट्रपति को फोन, कहा- जंग रोक, बातचीत से निकाले समाधान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए। इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट
फोन कॉल के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे। इससे पहले, पुतिन से बात करने के बाद PM मोदी ने कहा था- रूस के राष्ट्रपति को एक बार फिर से चुनाव जीतने की बधाई दी। भारत-रूस के बीच खास दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी है। हम आने वाले सालों में इसे और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

जंग को 2 साल हुए पूरे
वहीं रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने भी PM मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। दरअसल, रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। इसमें पुतिन ने 88% वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। इसी के साथ पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे। फरवरी 2024 में रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे हो गए। अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक जंग में अब तक रूस के 1 लाख 80 हजार और यूक्रेन के 70 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के 5 बड़े शहरों पर रूस का कब्जा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *