दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

अब जेनेवा में होगा भारतीय मिशन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया किया उद्घाटन, जानें क्या है मिशन?

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 12-13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के दौरे पर रहे। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि विदेश मंत्री ने स्विट्जरलैंड के जेनेवा में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त वॉल्कर टर्क, विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक डॉ. टेड्रोस गैब्रेसियस से भी मुलाकात की। इन मुलाकात में बहुपक्षीयवाद, मानवाधिकार और मौजूदा भू-राजनीति के मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य और पारंपरिक स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।


विदेश मंत्री ने भारतीय मिशन के परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही मिशन के एक हॉल का नामकरण मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता हंसा मेहता के नाम पर भी किया।


विदेश मंत्री ने जेनेवा में नए भारतीय मिशन का उद्घाटन किया। इस मिशन में संयुक्त राष्ट्र में तैनात रहने वाले अधिकारी, विश्व व्यापार संगठन और भारत के महावाणिज्यदूत रहेंगे। विदेश मंत्री ने भारतीय मिशन के परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही


मिशन के एक हॉल का नामकरण मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता हंसा मेहता के नाम पर भी किया। हंसा मेहता ने ही मानवाधिकार के वैश्विक डिक्लेयरेशन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में एक पेड़ भी लगाया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *