न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

‘बिग बॉस 19’ के लिए सलमान खान को मिलेंगे 150 करोड़, हर हफ्ते चार्ज करेंगे 8-10 करोड़ रुपए, सामने आई ये रिपोर्ट

खबर इंडिया की।रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ 30 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो सकता है। इस बार शो डिजिटल-फर्स्ट होगा, यानी नए एपिसोड पहले OTT पर आएंगे और करीब डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर दिखाए जाएंगे।

इस बार का सीजन पहले की तुलना में ज्यादा लंबा होगा। बताया जा रहा है कि यह सीजन 5 महीने तक चलेगा। पहले तीन महीने सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और आखिरी दो महीनों में गेस्ट होस्ट लाए जाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान इस सीजन में 15 हफ्तों तक शो होस्ट करेंगे।
एक सूत्र ने बताया कि- सलमान को हर हफ्ते करीब 8 से 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। कुल मिलाकर उनकी फीस 120 से 150 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

इससे पहले बिग बॉस 18 के लिए सलमान को 250 करोड़ रुपए और बिग बॉस 17 के लिए 200 करोड़ रुपए मिले थे।ये दोनों सीजन टीवी पर प्रसारित हुए थे। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए उनकी फीस 96 करोड़ रुपए थी। इस बार ओटीटी पर प्राइमरी स्ट्रीमिंग होने के कारण, शो का बजट पहले से छोटा रखा गया है।

 

सूत्र ने बताया कि- चूंकि शो पहले OTT पर रिलीज होगा और फिर टीवी पर, इसे OTT एक्सटेंशन की तरह ही माना जा रहा है। इसीलिए सलमान की फीस इस बार बिग बॉस OTT 2 से ज्यादा है, लेकिन टीवी वर्जन जितनी नहीं।

हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम तो कन्फर्म नहीं हुए हैं, लेकिन करीब 20 सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं।इनमें गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, मिस्टर फैसू, अपूर्वा मुखिजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अर्शिफा खान और मिक्की मेकओवर जैसे नाम शामिल हैं।

 

 

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *