दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब सस्ते मिलेंगे यूके के प्रोडक्ट, भारत-ब्रिटेन के बीच हुई फ्री ट्रेड डील, पीएम मोदी ने की ब्रटिश पीएम से मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर से लंदन में मुलाकात की, जहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों ने फ्री ट्रेड डील (FTA) समझौते पर साइन किए. जिसका उद्देश्य भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना है।

क्या है फ्री ड्रेड डील
FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) ऐसा समझौता होता है जिसमें दो देश आपस में व्यापार को आसान बनाते हैं। इसमें एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर लगने वाला टैक्स (जैसे- इंपोर्ट ड्यूटी या टैरिफ) या तो कम किया जाता है या हटा दिया जाता है। इससे चीजें सस्ती हो जाती हैं और व्यापार बढ़ता है।

भारत-ब्रिटेन समझौते से क्या फायदे होंगे?
भारत से कपड़े, जूते, गहने, सी फूड और इंजीनियरिंग सामान ब्रिटेन में आसानी से और कम टैक्स में बेचे जा सकेंगे।

भारत के कृषि उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड को भी ब्रिटिश बाजार में नए मौके मिलेंगे।

इससे भारत का निवेश ब्रिटेन में बढ़ेगा और ब्रिटेन में नौकरियों के नए अवसर बनेंगे।

ब्रिटेन से व्हिस्की, कारें और दूसरी चीजें भारत में सस्ती हो जाएंगी।

ब्रिटेन की 6 यूनिवर्सिटियाँ अब भारत में कैंपस खोल रही हैं। हाल ही में एक यूनिवर्सिटी ने गुरुग्राम में अपना कैंपस शुरू किया है।

इससे भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने देश में ही मिल सकेगी।

आतंकवाद पर सख्त रुख
पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा के लिए ब्रिटिश पीएम का धन्यवाद किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया नहीं चलेगा और कट्टर सोच वालों को लोकतंत्र का गलत फायदा नहीं उठाने देंगे।

पीएम मोदी और स्टार्मर ने यूक्रेन-रूस युद्ध, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति पर विचार साझा किए।

मोदी ने कहा, “आज का समय विकासवाद का है, न कि विस्तारवाद का।”

पीएम मोदी ने कहा, “क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, हमारे लिए भावना है।”

दोनों देशों ने तय किया कि विजन 2035 के तहत टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एजुकेशन, क्लाइमेट और लोगों के आपसी रिश्ते मजबूत करने पर काम करेंगे।

भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ ये समझौता दुनिया में स्थिरता लाने, व्यापार बढ़ाने, और लोगों के लिए रोजगार और शिक्षा के मौके पैदा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *