न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब पीएम मोदी ने की भोजपुरी में बात, मॉरीशस में दिखा प्रधानमंत्री का अलग अंदाज, बोले- बिहार के गौरव फिर से वापस लाइब…

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मॉरीशस दौरे पर भारतीय समुदाय से मिले और बिहार तथा बिहारियों की विशेषताओं की जमकर चर्चा की. उन्होंने भोजपुरी में संवाद करते हुए कहा, “नमस्ते… आप लोग ठीक हव ना? आज हमके मॉरीशस के धरती पर आप लोगन के बीच आके बहुत खुशी होत बा.” इस आत्मीय संबोधन ने मॉरीशस में मौजूद प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लिया.

क्या बोले पीएम मोदी
उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि ‘पूर्वांचल के सांसद होए के नाते हम जननी कि बिहार के सामर्थ्य केतना ज्यादा बा. एक समय रहे जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केंद्र रहल. अब हम मिल के बिहार के गौरव फिर से वापस लाए के काम करल हई जा. दुनिया के अनेक हिस्से जब पढ़ाई लिखाई से कोसों दूर थे तब नालंदा जैसा विद्या का तीर्थ ग्लोबल इंस्टिट्यूट बिहार में था.

जब पीएम मोदी ने गाया लोकगीत
पीएम मोदी ने बिहार की ऐतिहासिक समृद्धि को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केंद्र में था, और अब इसे फिर से उस गौरवशाली स्थिति में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने लोकगीत गाकर भी वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.
“राम के हाथे ढोलक सोहे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा,
भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघ्न हाथ अबीरा… जोगीरा!”

  पीएम मोदी ने मॉरीशस को “भारत का परिवार” बताते हुए कहा कि यह केवल एक साझेदार देश नहीं, बल्कि भारत और ग्लोबल साउथ के बीच एक पुल की तरह है. उन्होंने इसे ‘मिनी इंडिया’ कहकर संबोधित किया और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी कैबिनेट के साथ गहरे रिश्तों पर जोर दिया.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *