दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मॉरीशस में राष्ट्रीय दिवस समारोह: चीफ गेस्ट होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे का दूसरे दिन ये है पीएम का शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पोर्ट लुइस एयरपोर्ट पर मॉरीशस के पीएम नवीनचन्द्र रामगुलाम ने उनका भव्य स्वागत किया. मंगलवार शाम को पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.

राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी इस वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. मॉरीशस सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं.

जानें-पीएम मोदी के दूसरे दिन का कार्यक्रम
पीएम मोदी आज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. उनके दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 08:45 बजे होगी, जब वे मॉरीशस के उपप्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद, सुबह 10:15 बजे, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, जिसमें विभिन्न समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा और प्रेस के सामने बयान दिए जाएंगे.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *