अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मुखौटा पहनकर घर पहुंचा पति, बॉयफ्रेंड के साथ बिस्तर पर थी पत्नी.. फिर हसबैंड ने जो किया..

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने प्रेमी के साथ रह रही अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में 31 वर्षीय महिला आरती की मौत हो गई, जबकि इस दौरान पति और प्रेमी दोनों घायल हो गए. घटना के बाद महिला का शव मकान के बाहर दीवार के किनारे पड़ा मिला. उसके पास ही उसका प्रेमी बैठा रो रहा था और थोड़ी दूरी पर पति भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति और प्रेमी का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बालाजी नगर कॉलोनी में सुबह दिखा खौफनाक मंजर
दरअसल, यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कॉलोनी की बताई जा रही है. होली के दिन बुधवार सुबह करीब छह बजे लोगों ने एक मकान के बाहर खून से लथपथ महिला का शव पड़ा देखा. उसके पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा था, जबकि महिला के पास बैठा एक अन्य व्यक्ति रो रहा था और वह भी घायल था. सुबह जब लोग होली खेलने के लिए घरों से बाहर निकले तो यह खौफनाक मंजर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल लेकर आई. अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज जारी है.

तलाक के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी महिला
मृतका की पहचान 31 वर्षीय आरती के रूप में हुई है. आरती की शादी थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रेती मोहल्ले के रहने वाले मनमोहन पांडेय से हुई थी और उसकी एक बेटी भी है. बताया जा रहा है कि आरती का अपने पति से तलाक हो चुका था. इसके बाद वह करीब चार से पांच महीने से चौक कोतवाली क्षेत्र के बृज बिहार कॉलोनी निवासी ब्रजदीप के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे बालाजी नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी. आरती की बेटी अपने पिता मनमोहन के साथ रहती है.

मुखौटा पहनकर आया और हमला कर दिया
मृतका के प्रेमी ब्रजदीप के अनुसार, आरोपी पति होली पर रंग लगाने के बहाने मुखौटा पहनकर उनके घर आया था. उसने गेट खुलवाया और अंदर आते ही अचानक हमला कर दिया. ब्रजदीप ने बताया कि हमले के दौरान उसके ऊपर भी एसिड फेंका गया, जिससे वह घायल हो गया. ब्रजदीप ने कहा कि आरती का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. उसने बताया कि वह आरती से शादी करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *