न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

शत्रुघन ने किया शक्तिमान को खामोश, बेटी सोनाक्षी पर बात आई तो मुकेश खन्ना पर बरसे शत्रुघ्न, जानें क्या कहा

खबर इंडिया की।सोनाक्षी सिन्हा और मुकेश खन्ना के वार और पलटवार के बीच अब दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा आ गए हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के बचाव में मुकेश खन्ना को फटकार लगाई है. ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि- हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश को लेकर तंज कसा था. सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुकेश खन्ना को उनकी बातों का करारा जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. अब इस मामले में शत्रुघन सिन्हा ने मुकेश खन्ना को ‘खामोश’ कर दिया है.

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को किया क्रिटिसाइज
दरअसल, मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने एपिसोड पर चर्चा की. ये वो एपिसोड था, जिसमें सोनाक्षी से रामायण से जुड़ा एक सवाल किया गया था और एक्ट्रेस उसका जवाब नहीं दे पाई थीं. उस दौरान भी सोनाक्षी की सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई थी. अब मुकेश खन्ना ने भी उन्हें क्रिटिसाइज किया है. सोनाक्षी ने शक्तिमान फेम एक्टर को ओपन लेटर लिखकर इसका तगड़ा जवाब भी दिया है.

बेटी सोनाक्षी के हक में बोले शत्रुघन
अब हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि- मुझे लगता है कि किसी को सोनाक्षी के रामायण पर एक सवाल का जवाब न देने से समस्या है. सबसे पहले इस शख्स को रामायण से जुड़ी सभी चीजों का स्पेशलिस्ट होने का क्या हक है? और उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है?” इतना ही नहीं उन्होंने सोनाक्षी के हक में बात करते हुए कहा कि रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब न दे पाने के चलते उन्हें एक अच्छे हिंदू होने से अयोग्य नहीं ठहराता.

मुझे अपने बच्चों पर गर्व है – शत्रुघन
इसके अलावा शत्रुघन सिन्हा ने अपने तीनों बच्चों पर गर्व करने की बात कही. दिग्गज एक्टर ने ये भी कहा कि- उनकी बेटी सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनी हैं, उन्होंने कभी उनका करियर शुरू नहीं किया. उनकी बेटी को किसी से एक्सेप्टेंस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

 

 

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *