न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार को मिली जीविका बैंक की सौगात, महिलाओं को मिलेगा बंपर फायाद, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक का शुभारंभ किया। वहीं, रिमोट के माध्यम से जीविका के बैंक को 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं सम्राट चौधरी भी शामिल थे।

वर्चुअल कार्यक्रम को देखने के लिए शिवहर जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी नगर भवन में जीविका दीदियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इसके अलावा, जिले में प्रखंड मुख्यालय, संकुल स्तरीय संघों सहित 90 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वर्चुअल कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों को इस ऐतिहासिक शुभारंभ पर बधाई दी और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि- केंद्र व राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा में एक नई इबारत लिखेगा और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर और मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। शिवहर जिले में जीविका दीदियों का उत्साह एवं सहभागिता यह दर्शाता है कि यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

जिलाधिकारी ने कहा किृ यह सहकारी संस्था जीविका से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर आसान वित्तीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। जीविका के सभी पंजीकृत कलस्टर स्तर के फेडरेशन इसके सदस्य होंगे। इस योजना के लिए बिहार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा फंडिंग की जाएगी। बीते वर्षों में जीविका की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उद्यमी बनकर गांवों में छोटे व्यवसाय और उत्पादक कंपनियां स्थापित कर चुकी है।

हालांकि, कई महिलाएं माइक्रो फाइनेंस संस्थानों पर निर्भर थी जो 18 से 24 प्रतिशत तक उच्च ब्याज दर वसूलते थे। जीविका को-ऑपरेटिव बैंक कम ब्याज दर पर ऋण पर उपलब्ध कराएगी और माइक्रो फाइनेंस पर निर्भरता कम करेगी। यह पूरी तरह डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संचालित होगी। लेनदेन की प्रक्रिया तेज गति से व पारदर्शी होगी। इसके लिए टैबलेट दिए जा रहे हैं। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

नशे में डूबे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की कमरे में फाइट, कपल ने जमकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर इंडिया की। रात के अंधेरे में सड़क किनारे एक शराबी कपल का हाई-वोल्टेज ड्रामा…

1 of 801

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *