न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

दूसरी बार शादी करेंगे शिखर धवन, गर्लफ्रेंड सोफी संग रचाएंगे विवाह, जानें कौन है होने वाली दुल्हनिया

खबर इंडिया की। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी बार सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर कहे जाने वाले धवन अपनी आयरलैंड की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी करने वाले हैं. यह कपल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं. 2025 में दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच के दौरान दोनों के एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके कुछ बाद दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई. ये शिखर धवन को दूसरी शादी है. उनका पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया था.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं. शादी के भव्य समारोह फरवरी के तीसरे हफ्ते में होंगे और इसका आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा. इस मौके पर क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. HT सिटी से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘यह दोनों के जीवन की एक नई शुरुआत है और वे इसे शांति, खुशी और आभार के साथ मना रहे हैं.’

सोफी शाइन फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख हैं, जो उनके स्पोर्ट्स ग्रुप Da One Sports की सामाजिक संस्था है. वहीं, शिखर धवन ने हाल ही में अपनी आत्मकथा The One: My Life and More भी लॉन्च की है. पिछले कुछ महीनों से शिखर और सोफी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. पहली बार लोग तब चौंके थे जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी को शिखर के साथ स्टैंड्स में देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों की मौजूदगी से अटकलें और तेज हो गईं.

शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. पहले दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. बताया जाता है कि दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और भविष्य को लेकर काफी गंभीर हैं. IPL 2024 के दौरान, जब शिखर पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब भी सोफी कई अहम मौकों पर उनके साथ नजर आई थीं. शिखर धवन की इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी, जिनसे उन्हें 11 साल का बेटा जोरावर धवन है. हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिखर धवन ने बिना नाम लिए यह संकेत भी दिया था कि वह फिर से किसी रिश्ते में हैं और उन्होंने दोबारा जीवन में साथी मिलने की बात खुलकर कही थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं और उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है. वह अभी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं, जो अबू धाबी में है. सोफी ने अपनी सारी पढ़ाई आयरलैंड में ही पूरी की है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और धवन के साथ फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं.

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *