अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादीशुदा महिला नेता आंचल का था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने जो किया, रोता रह गया पति

खबर इंडिया की।श्रावस्ती जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 दिनों से लापता महिला किसान नेता आंचल मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने जंगल से उनका जला हुआ कंकाल बरामद किया है. यह पूरी घटना किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, जिसमें प्रेम, पैसा और धोखा शामिल है. आपको बता दें कि 25 वर्षीय आंचल मिश्रा 17 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थीं कि वे भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में जा रही हैं. जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

जंगल में मिला नरकंकाल
करीब दो हफ्ते बाद, ग्रामीणों ने ककरदरी रेंज के जंगल में जले हुए कपड़े और मानव अवशेष देखे. मौके पर पहुंचे परिजनों ने जूतों और कपड़ों के आधार पर पहचान की कि वह अवशेष आंचल मिश्रा के ही हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि आंचल मिश्रा का सूरज वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि आंचल सूरज से पैसे मांगती थीं और पैसे न देने पर शिकायत की धमकी देती थीं. इसी विवाद के चलते 17 फरवरी को सूरज ने गुस्से में आकर आंचल की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को जंगल में ले जाकर जला दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें. आंचल के पति संतोष मिश्रा ने सूरज वर्मा पर शक जताया था. हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद भी सूरज परिजनों के साथ आंचल को ढूंढने का नाटक करता रहा. मोबाइल लोकेशन और सख्ती से पूछताछ के बाद सूरज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 972

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *