न्यूज़हेडलाइंस

विदेश में हुई थी सोहा अली खान के साथ बेहूदा हरकत, शख्स ने दिखाया था प्राइवेट पार्ट, क्या बोली एक्ट्रेस

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में बताया कि उनके साथ विदेश में एक परेशान करने वाली घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि दिन के समय पब्लिक प्लेस पर एक आदमी ने उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए।
हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें पब्लिक में फ्लैश किया गया है, तो उन्होंने जवाब दिया, “इटली में, हां। वहां शायद यह अक्सर होता है। लेकिन दिनदहाड़े?वहीं, जब उनसे पूछा गया इनका मकसद क्या होता है? तो उन्होंने कहा कि हम उनके बारे में ज्यादा सोचते नहीं हैं।

 

कास्टिंग काउच पर भी सोहा ने दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस ने बातचीत में बॉलीवुड के कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी राय रखी।उन्होंने कहा,कि- शायद मेरा बैकग्राउंड ही वजह रहा कि मै इससे बच गई। सबको लगता था कि सैफ हैं, शर्मिला जी हैं। शायद इसी कारण मुझे ऐसी कोई स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। मेरा ऐसा अनुभव नहीं रहा।

 

आपको बता दें कि- सोहा की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई है। 25 जनवरी 2015 को दोनों ने शादी की थी। शादी से पहले दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में थे। कपल की एक बेटी इनाया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा हाल ही में अमेजन प्राइम फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं। 2022 में वह जी5 की सीरीज ‘कौन बनेगी शिखरवती’ और प्राइम वीडियो की सीरीज ‘हश हश’ में भी दिखीं।

आपको बता दें कि- सोहा ने 2004 में फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘रंग दे बसंती’ (2006) और ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ (2006) जैसी फिल्मों से पहचान मिली। 2017 में उन्होंने ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ किताब लिखी, जिसे 2018 में क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड मिला।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 902

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *