अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सेक्स टैबलेट खाकर रातभर टॉर्चर करता था पति.. बीवी ने दूध में जहर देकर की हत्या, पुलिस को बताई ये खौफनाक सच्चाई

उमाकांत त्रिपाठी।बेतिया की रहने वाली एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा, पति ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां खाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद टॉर्चर करता था।
महिला का कहना है कि- पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसे दूध में जहर देकर मार डाला। सूरत पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।दोनों मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हैदर अली मुंबई में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी सूरत में रहती है। हैदर महीने में एक बार सूरत आता था। घटना सूरत के लिंबायत इलाके की है।

 

पति के टॉर्चर से परेशान थी इशरत
आरोपी पत्नी इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि- उसका पति सेक्स पावर की दवाइयां खाकर उसके साथ मारपीट करता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान वह उसे इस कदर प्रताड़ित करता था कि कई बार शरीर से खून तक निकल आता था।इशरत जहां का कहना है कि- पति हर महीने इस तरह की हरकतें करता था। लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते उसके मन में पति के प्रति गुस्सा भरता चला गया। इस बार जब पति मुंबई से घर आया, तो उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

हल्दी वाले दूध में जहर मिलाकर पिलाया
आरोपी की पत्नी ने बताया, मैं उसे जान से मारना चाहती थी। 1 जनवरी को हैदर अली को हल्दी वाला दूध दिया था। मैंने उसमें चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी। दूध पीते ही जहर का असर धीरे-धीरे होने लगा। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीना दबाया।इससे हैदर बेसुध हो गया तो स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां थोड़े समय के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।’

दफनाने के दौरान खुला राज
हैदर अली की मौत के बाद बॉडी घर लाई गई। मृतक का भाई हैदर अली की बॉडी को दफनाने के लिए बिहार के पश्चिम चंपारण जाना चाहता था, लेकिन, उसकी पत्नी इशरत जहां ने जोर देकर कहा कि दफनाने का काम सूरत में किया जाए।
इस बात पर भाई और भाभी के बीच तीखी बहस हो गई। इशहरत की जिद और उसके व्यवहार को देखकर मृतक के भाई को शक हुआ और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *